आईटीआई आदमपुर में अस्थाई तौर पर गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती हेतु आवेदन मांगे


Aryan Academy AD

जालंधर: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) आदमपुर की संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा सैशन 2025-26 हेतु विभिन्न ट्रेडों हेतु अस्थाई तौर से गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की भर्ती की जानी है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए है।

सदस्य सचिव आई.एम.सी. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आदमपुर के पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि संस्थान में आर.ए.सी., मैकेनिक इलैक्ट्रिक व्हीकल, टर्नर, प्लंबर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट, स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेडों हेतु अस्थाई तौर से गैस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर भर्ती किए जा रहे है, जिन्हें 15 हजार रुपए प्रति माह का निश्चित मानभत्ता दिया जाएगा। योग्यता एवं अनुभव की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जानकारी महानिदेशक प्रशिक्षण की वेबसाइट https://dgt.gov.in/cts_details से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement Space

उम्मीदवार अपना आवेदन मैनुअल/ रजिस्टर्ड डाक/ई-मेल (itiadampur@punjab.gov.in) के माध्यम से 24 अक्तूबर 2025 को शाम 4 बजे तक भेज सकते है। इंटरव्यू 30 अक्तूबर 2025 को संस्थान में सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के असली सर्टीफिकेट साथ लेकर आए।

Advertisement Space

Leave a Comment