गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित कई गणमान्य लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हैं।

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ है। समारोह शुरू होने से पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ‘पारंपरिक बग्गी’ में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।

Advertisement Space

करीब 100 सांस्कृतिक कलाकारों की परेड की शुरुआत हुई, जिसका विषय ‘विविधता में एकता’ है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुख भी मौजूद हैं। समारोह में ऑपरेशन सिंदूर में इंटीग्रेटेड कमांड का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment