2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी का रोडमैप तय


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

लुधियाना की वेस्ट सीट को लेकर हुए उपचुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद से आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। इसी के साथ  आम आदमी पार्टी की ओर से वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू दी गई है। आप की ओर से पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर हलका संगठनों इंचार्जों की सूची जारी की गई है।

2022 में हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीत कर पंजाब की राजनीति में नया इतिहास रचा था। आप की ओर से बुधवार को जारी की गई विधानसभा वाइज नए हलका संगठन इंचार्जों की सूची से जहां पार्टी के अंदर संगठन को मजबूती मिली है, वहीं पार्टी की जड़ें मजबूत करने में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश बढ़ा है क्योंकि इससे उनका कद मजबूत हुआ है। अब नए संगठनों इंचार्जों के सिर पर पार्टी को वार्ड स्तर से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और आम आदमी पार्टी की ओर से बीते सवा तीन वर्ष के कार्यकाल दौरान जनहित में किए गए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने की भी जिम्मेदारी रहेगी।

पार्टी की ओर से विधानसभा हलका वाइज नियुक्त हलका संगठन इंचार्ज इस प्रकार हैं।
चब्बेवाल से भुपिंदर सिंह, दसूहा से विक्रांत सिंह, गढ़शंकर से सोमनाथ बंगड़, होशियारपुर से जसपाल चीची, मुकेरियां से गुनिंदरजीत सिंह, शाम चौरासी से कमल धूत, उड़मुड़ से अमरप्रीत सिंह प्रिंस, आदमपुर से परमजीत सिंह, करतारपुर से गुरपाल िसंह, नकोदर से जसवीर धंजल, फिल्लौर से संजय अटवाल, शाहकोट से हरजिंदर सीचेवाल, जालंधर कैंट से सुभाष भगत, जालंधर सैंट्रल से डा. अमित, जालंधर नॉर्थ से अश्वनी अग्रवाल, जालंधर वेस्ट से हरचरण सिंह संधू, भुलत्थ से रशपाल शर्मा, कपूरथला से परविंदर धूत, फगवाड़ा से तविंदर राम, नवांशहर से गगन अग्निहोत्री, सुल्तानपुर लोधी से आकाशदीप सिंह, बलाचौर से सेठी उदनोवाल, बंगा से हरजोत कौर लोहचिया, अजनाला से हरप्रीत सिंह सोहल, अटारी से गुरचरण सिंह गोल्डी, बाबा बकाला से संजीव कुमार भंडारी, जंडियाला से नरेश पाठक, मजीठा से किरपाल सिंह, राजा सांसी से दलजीत सिंह मियादियां, अमृतसर सैंट्रल से मनदीप सिंह मोगा, अमृतसर ईस्ट से बॉबी बाबा, अमृतसर नॉर्थ से मिस शिवानी शर्मा, अमृतसर साउथ से विक्रम शर्मा, अमृतसर वेस्ट से हरप्रीत सिंह बेदी, बटाला से यशपाल सिंह बाठ, दीना नगर से बलजीत सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां से दलजती सिंह लक्की, गुरदासपुर से भारत भूषण शर्मा, कादियां से डा. जसपाल सिंह पंधेर, श्री हरगोबिंदपुर से गुरप्रीत सिंह, भोआ से ठाकुर मनोहर, पठानकोट से नतेन्द्र सिंह, सुजानपुर से हरजीत सिंह, खडूर साहिब से रजिंदर िसंह पन्नू को हलका संगठन इंचार्ज लगाया गया है।
इसी तरह खेमकरण से मंजीत सिंह वरनाला, पट्टी से नरेन्दर सिंह थथा, तरनतारन से रुपिंदर कौर, फरीदकोट से गुरपिन्द्र सिंह, जैतो से गुरविंदर वालिया, कोटकपुरा से गैरी वड़िंग, अमलोह से ओमकार चौहान, बस्सी पठाना से राजपुरी, फतेहगढ़ साहिब से गुरमीत सिंह बाजवा, दाखा से हरनेक सिंह सेखो, गिल से जग्गी देओल, जगराओं से कर्मजीत सिंह डल्ला, रायकोट से गुरविंदर सिंह तूर,खन्ना से मास्टर अवतार सिंह, पायल से गुरविन्द्र सिंह राना कूनर, साहनेवाल से तजिन्द्र मिट्ठो, समराला से तजिन्द्र सिंह ग्रेवाल, आत्म नगर से प्रिंस जोहर, लुधियाना सैंट्रल से मंजीत सिंह, लुधियाना नॉर्थ दशमेश सिंह, लुधियाना वेस्ट से नवदीप नवी, बाघा पुराना से मंदीप सिंह कोटला, धर्मकोट से अमन पंडोरी, मोगा से जगदीश शर्मा, निहाल सिंहवाला से दविंदर सिंह तख्तपुरा, लुधियाना ईस्ट से अमरजीत सिंह, लुधियाना साऊथ से परमिन्दर सिंह, अमरगढ़ से केवल सिंह जग्गोवाल, मालेरकोटला से शहबाज राना को हलका संगठन इंचार्ज लगाया गया।

Advertisement Space

घनौर से बलविन्द्र सिंह झाडवा, नाभा से गुरदीप सिंह टिवाणा, पटियाला रुरल हरिन्द्रपाल सिंह कोहली, राजपुरा से परवीन छाबड़ा, पटियाला से कुंदन गोगिया, समाना से गुलजार सिंह विर्क, सन्नौर से प्रदीप जोशन, शुतराणा से महिंगा सिंह बराड़, आनंदपुर साहिब से कमिक्कर सिंह, चमकौर साहिब से एन.पी. राना, रूपनगर से इंद्रपाल राजू सत्याल, धूरी से दलबीर ढिल्लों, दिड़बा से हरप्रीत सिंह पिट्टू सरपंच, लहरा से शीशपाल आनंद, संगरूर से भुपिंद्र सिंह, सुनाम से अवतार सिंह ईलवाल, डेरा बस्सी, कर्मजीत चौहान, खरड़ से रामस्वरूप शर्मा, एसएएस नगर गोविंदर मित्तल, बरनाला से गुरजोत सिंह भट्ठल, भदौड़ से अमृत ढिल्वां को हलका संगठन इंचार्ज लगाया गया है।

महल कलां से रमनदीप गुमटी, बठिंडा रुरल से दीप डूमवाली, बठिंडा अर्बन से बलजीत बाली, भुच्चो मंडी से बलजिन्द्र कौर तुंगवाली, मौड़ से बूटा संदोहा, रामपुरा फूल से दर्शन सिंह सोही, तलवंडी साबो से गुरप्रीत कौर, अबोहर सुनील सचदेवा, बल्लुआणा से शहबाज संधू, जलालाबाद से सुखविन्द्र कंबोज, फिरोजपुर सिटी से बख्शीश सिंह, फिरोजपुर रुरल से बेअंत हकूमत वाला, गुरु हरसहाय से जसवंत सिंह रिंकू सोढी, जीरा से जसपाल विर्क, मानसा से कुलदीप टीटू चाहत, सरदूलगढ़ से हरदेव ओलक, गिद्दड़बाहा से एडवोकेट हरदीप सिंह भंगल, लंबी से मनवीर खुडियां, मलोट से परमजीत गिल, मुक्तसर से जसवंत संधू, फाजिल्का से जगरूप सिंह, बुढलाडा से सतीश सिंगला को हलका संगठन इंचार्ज लगाया गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment