
जालंधरः जालंधर के बबरीक चौक के पास बाइक सवार दो लुटेरे एक व्यापारी की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी विनय मल्हौत्रा, निवासी बॉम्बे नगर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने एक्टिवा पर दफ्तर जा रहे थे।
Advertisement Space
इसी दौरान पीछे से आई पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले से चेन झपट ली। चेन बचाने की कोशिश में उनका एक्टिवा असंतुलित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़े। थाना-5 पुलिस के एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Advertisement Space