पैट्रोल पंप में लाखों की लूट,कर्मचारियों को बंधक बना दिया वारदात को अंजाम


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के गांव धालीवाल कादियां स्थित पैट्रोल पंप में सोमवार रात 8 बजे हथियारबंद लुटेरों द्वारा पिस्तौल तानकर 2 लाख की नकदी लूटने का मामला सामने आया है ।

वारदात के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल तानकर ₹2 लाख की नकदी लूट ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

Advertisement Space

जानकारी देते हुए  कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने बताया कि घटना के समय पंप पर 4 कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान 2 अज्ञात युवक अचानक पैदल पंप पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी कैश काउंटर में रखी रकम उठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment