
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर राजधानी दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्के जारी किए।
Advertisement Space
समारोह में मुख्यातिथि के तौर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल विजयादशमी का महापर्व है- अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत है। विजयदशमी भारतीय संस्कृति के इस विचार और विश्वास का कालजयी उद्घोष है। ऐसे महान पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना ये कोई संयोग नहीं था। ये हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनरुत्थान था। उन्होंने कहा कि जब भी आपदा आई,स्वयं सेवक सबसे आगे खड़े थे।
Advertisement Space