पंजाब में एक बार फिर सरपंच को गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट, पहले भी मिल चुकी थी धमकी


Aryan Academy AD

मोगा:मोगा के कस्बा बाघापुराना में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सरपंच की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात हमलावर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए।उन्होंने आए ही सरपंच हैप्पी पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना को आजम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement Space

गोलियां लगने से सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी। उसके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी थी।

मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment