
चंडीगढ़ः कोहरे के चलते स्कूली बच्चों से भरी बसों की टक्कर में चालके सहित 5 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई।
Advertisement Space
बताया जा रहा है की एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Advertisement Space