दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक, बैरिकेडिंग तोड़ अंदर घुसी कार


Aryan Academy AD

नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा की  सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। सोमवार दोपहर दो करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जा घुसी। इस दौरान कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। कार का ड्राइवर स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है, जिस पर यूपी का रजिस्ट्रेशन (26A सीरीज) दर्ज है। घटना के समय कार चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था। घटनास्थल पर वीआईपी गेट की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियों ने गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बता दें दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से वीआईपी एंट्री की जाती है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment