SGPC ने बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों में जाने के लिए मांगे आवेदन


Aryan Academy AD

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए भेजे जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसजीपीसी ने इच्छुक श्रद्धालुओं से 25 दिसंबर 2025 तक अपने पासपोर्ट जमा कराने को कहा है।

इस संबंधी एसजीपीसी के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल 2026 में खालसा साजना दिवस के मौके पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा।

Advertisement Space

यह जत्था गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में मुख्य समारोह में शामिल होने के साथ-साथ पाकिस्तान में स्थित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के भी दर्शन करेगा। आवेदन करने वाले श्रद्धालुओं को पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी।

Advertisement Space

Leave a Comment