पूर्व एसएचओ भूषण कुमार को महिला आयोग ने लगाई फटकार, मामला दर्ज


Aryan Academy AD

जालंधरः फिल्लौर थाने के पूर्व एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ एक महिला की ऑडियो वायरल होने के बाद जालंधर देहात पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि  भूषण कुमार के खिलाफ 504/सी.आर.पी.सी. के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, साथ ही 334/14-10-2025, 75(1) बी.एन.एस., 67(डी) पुलिस एक्ट, 67-आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने एसएसपी नोटिस जारी करते हुए भूषण कुमार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए थे। इस मामले को लेकर 13 अक्तूबर को दोनों पक्ष महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली के समक्ष पेश हुए।

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों के सबूतों के बाद लड़कियों के साथ सेक्शुअल बातचीत के मामले में पूर्व एसएचओ को जमकर लताड़ लगाई थी। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजलाली ने डीएसपी को कहा कि हर थाने में महिला के साथ बातचीच सीसीटीवी कैमरे के सामने करने का प्रोसिजर है। महिला आयोग ने उच्च अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की हैं। पीड़िताओं ने भी अपनी रिकार्डिंग्स महिला आयोग को सौंप दी हैं।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment