एसी में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट, पल में उजड़ गया हंसता खेलता परिवार 


Aryan Academy AD

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में शॉर्ट सर्किट एसी में ब्लास्ट और दम घुटने से बेटी सहित दंपति की मौत हो गई। प्राप्त जानाकरी के मुताबिक फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सचिन कपूर (50) अपने परिवार सहित पहली मंजिल पर  रहते थे। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे दूसरी पर रह रहे मलिक परिवार के एसी में शॉर्ट  सर्किट से मकान के एक हिस्से में आग लग गई।

इस कारण पहली मंजिल के मकान नंबर 787 में रहते परिवार सचिन कपूर (50), उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48), बेटी सुजान (23) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटा आर्यन किसी तरह बालकनी से कूद गया, उसे गंभीर चोटें आईं हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात 3 बजे के करीब एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। कुछ ही देर में फ्लैट से काले धुएं और आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना किया, लेकिन जब तक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी।

Advertisement Space

पुलिस और फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह घटना एसी में शॉर्ट सर्किट और उसके बाद विस्फोट से हुई लगती है।  वहीं बचाव कर्मियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों को निकलने का मौका तक नहीं मिल सका ।

 

Advertisement Space

Leave a Comment