अमृतसर की एसबीआई ब्रांच में लगी आग,फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के कटरा जयमल सिंह बाजार में स्थित एसबीआई ब्रांच (भारतीय स्टेट बैंक)  में अचानक आग लग गई। इसके चलते कुछ ही मिनटों में बैंक का फर्नीचर, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisement Space

खुशकिस्मती से आग लगने के समय बैंक में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई थी और धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में फैल गई। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement Space

Leave a Comment