श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को प्रेम, सेवा और समानता का संदेश देते हैं : अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर :  श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में वार्ड नंबर-80 (इंडस्ट्रियल एरिया) से पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज को प्रेम, सेवा और समानता का संदेश देते हैं : अश्वनी अग्रवाल
नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। शोभायात्रा में कीर्तन, भजन-संकीर्तन और गुरु परम्परा की झलक देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के समापन पर अश्वनी अग्रवाल की ओर से सभी संगतों के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement Space

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि “श्री गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज को प्रेम, सेवा और समानता का संदेश देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

Advertisement Space

Leave a Comment