‘सिख्स फॉर जस्टिस’ की भारतीय दूतावास को घेरने की धमकी


Aryan Academy AD

वैंकूवर: खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने 18 सितंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास को घेरने की धमकी दी है। एसएफजी ने भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश पटनायक का एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें उनके चेहरे पर टारगेट निशान बनाया गया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement Space

वहीं एसएफजी के सदस्यों ने जारी बयान में कहा है कि यह घेराव भारत सरकार के खिलाफ किया जाएगा। इस लिए भारतीय नागरिकों और इंडो-कनाडाई समुदाय से अपील की है कि वे उस दिन दूतावास के आसपास न जाएं। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारत और कनाडा के बीच पहले से ही कूटनीतिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment