हिमाचल के बद्दी में नहीं पिंजौर में हुआ था सिंगर राजवीर जावंदा का एक्सीडेंट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जावंदा का एक्सीडेंट हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नहीं बल्कि हरियाणा के पिंजौर इलाके में हुआ था। उक्त खुलासा लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल के महासचिव एडवोकेट नवकीरन सिंह द्वारा जांच में हुआ है।

पिंजौर पुलिस स्टेशन से प्राप्त डेली डायरी रिपोर्ट के अनुसार राजवीर सिंह जावंदा का एक्सीडेंट पिंजौर की सीमा के पास हुआ था। लगातार 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 8 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी।

Advertisement Space

वहीं राजवीर की मौत से जुड़ा मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में समाजसेवी और वकील नवकीरन सिंह द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में मुख्य रूप से अवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताई गई है। वकील ने कोर्ट से अपील की है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले, क्योंकि सड़कों पर घूमते आवारा पशु आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment