गांव माहल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी,स्थिति तनावपूर्ण


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर स्थित गोराया के नजदीकी गांव माहल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी  की घटना सामने आई ह। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गई । बड़ी संख्या में सिख संगत गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हो गई।

जांच में पता चला है कि गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधकीय कमेटी को लेकर दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश का फायदा उठाकर किसी शरारती तत्व ने इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Advertisement Space

डीएसपी भारत मसीह ने बताया कि गांव में स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

Advertisement Space

Leave a Comment