पहाड़ों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठंड


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पहाड़ों में बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को सक्रिय हो रहा है। तीसरा विक्षोभ 8 फरवरी के आसपास अपना प्रभाव दिखाएगा। अगले सात दिनों तक कोहरे, बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलेंगी।

Advertisement Space

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित लगभग पूरा उत्तर भारत बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर झेल रहा है। कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment