सोनम वांगचुक की पत्नी ने SC में दायिर की याचिका, पति की रिहाई की मांग


Aryan Academy AD

लद्दाखः लद्दाख हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए समाजसेवी और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पति की रिहाई की मांग की।

उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और अपमानजनक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से उनकी तत्काल रिहाई की अपील की है। बता दें लद्दाख हिंंसा के बाद वांगचुक को असंवैधानिक गतिविधियों में लिप्त और पाकिस्तान से संबंध होने के चलते गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement Space

उनकी पत्नी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें झूठे और निराधार बताया। वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनके तहत जोधपुर जेल में बंद किया गया । गीतांजलि जे. आंगमो का कहना है कि उनके पति को राजनीतिक रंजिश का शिकार बनाया जा रहा है।

उन्होंने अपने पति की रिहाई के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी हस्तक्षेप करने की अपील की है। गौरतलब है कि वांगचुक की गिरफ्तारी लेह शहर में 24 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों के बाद हुई थी, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई थी। यह हिंसा लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और क्षेत्र को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी।

Advertisement Space

Leave a Comment