ईरान-अमेरिका-इजराइल जंग के बीच शेयर बाजार धड़ाम


Aryan Academy AD

 मुंबई: अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के चलते शेयर मार्किट में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट दर्ज की गई, ये 24,850 के स्तर पर है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते  एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी  गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है।

Advertisement Space

 

  

Advertisement Space

Leave a Comment