कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से शेयर मार्किट में गिरावट


Aryan Academy AD

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में होली की छुट्टी के बाद बुधवार को गिरावट देखने को मिली। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,758.22 अंक यानी 2.19 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 78,480.63 के स्तर पर आ गया।

निफ्टी 530.85 अंक (2.13 प्रतिशत) टूटकर 24,334.85 पर आ गया। गिरावट के इस दौर में सबसे अधिक मार लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे हैवीवेट शेयरों पर पड़ी। इन शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है।

 

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment