नई दिल्ली से ऊना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रैस पर पथराव,पैंसजर्स में दहशत का माहौल


Aryan Academy AD

ऊनाः आनंदपुर साहिब से नंगल डैम रेलवे सेक्शन के बीच जनशताब्दी एक्सप्रैस पर पथराव की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन के कोच पर यह पत्थर फेंके हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार जनशताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन नई दिल्ली से ऊना की तरफ आ रही थी। इस दौरान ही कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन को निशाना बनाया। इस घटना के बाद ट्रेन में बैठे पैसेंजर्स में दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले भी इसी रूट पर इसी रूट पर आनंदपुर साहिब से अंब-अंदौरा रेलवे सेक्शन के बीच वंदे भारत ट्रेन पर तीन से चार बार पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Advertisement Space

  

Advertisement Space

Leave a Comment