
चंडीगढ़ः पिछले काफी दिनों से पड़ रही तेज धूप के बाद आज पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली है । आज पंजाब और चंडीगढ़ में तेज हवाओं के चलते मौसम ठंडा हुआ पड़ा है।
Advertisement Space
वहीं अमृतसर में बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है। आगामी दिनों में उत्तर भारत में एक ऐसा सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी-राजस्थान में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा।मौसम विभाग ने आज 12 मार्च को पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलने की संभावना है।
Advertisement Space