लुधियाना में यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से गिरने से छात्रा की मौत


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में  दूसरी मंजिल से गिरने से छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि वह कुछ छात्राओं के साथ यूनिवर्सिटी में लिफ्ट का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान वह लिफ्ट के पास बनी सीढ़ियों की स्टील की रेलिंग पर बैठ गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। इसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। छात्रा की पहचान शबनम खातून के रूप में हुई है, जो लुधियाना के शबहूर इलाके की रहने वाली थी। वह बीबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी ।

Advertisement Space

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुआ। सूचना मिलते ही छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतका के परिजनों को यूनिवर्सिटी बुला लिया गया है।

वहीं, थाना सदर के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं से पूछताछ की गई। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और अस्पताल में शोक का माहौल है।

Advertisement Space

Leave a Comment