
फतेहगढ़ साहिब: फतेहगढ़ साहिब में दोस्तों ने साथी 12 वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक छात्र की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के तौर पर हुई है। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार मनविंदर सोमवार को खमाणों बाजार में कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान उसकी दोस्तों को साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Advertisement Space
इसी रजिंश में उसके दोस्तों ने किरच मारकर उसकी हत्या कर दी। मनविंदर परिवार का इकलौता बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement Space