पूर्ण राज्य की मांग को लेकर लेह में छात्रों का प्रदर्शन, भाजपा ऑफिस और CRPF गाड़ी को लगाई आग


Aryan Academy AD

लद्दाखः केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। इस दौरान उग्र छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगाकर ,पुलिस पर पत्थरबाजी कर सीआरपीएफ की गाड़ी में आग लगा दी।

बता दें छात्रों और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्ण बंद का आह्वान किया था, लेकिन यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जल्द ही बेकाबू हो गया। यह विरोध लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर तेज हुआ है। आंदोलन का नेतृत्व लेह एपेक्स बॉडी कर रही है।

Advertisement Space

15 दिन से अनशन पर बैठे प्रमुख नेता पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल किया जाएगा, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी वादा अधूरा है। लगातार बढ़ते गुस्से के बीच गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल के साथ अगला दौर की बातचीत होगी।

Advertisement Space

Leave a Comment