सूफी सिंगर ज्योति नूरां से 1 करोड़ की फिरौती की मांग


Aryan Academy AD

जालंधर: पंजाब में लगातार गैंगस्टरों द्वारा सिंगर्स को धमकी देकर फिरौती मांगने की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। ताजा  मामला सूफी सिंगर ज्योति नूरां से 1 करोड़ की फिरौती मांगने का सामने आया है।

इसके जानकारी खुद ज्योति नूरां के पति ने देते बताया कि किसी संपत नेहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है।पैसा न देने पर उनको लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उनके घर के बाहर  2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं।

Advertisement Space

इसे लेकर उन्होंन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। बता दे कि जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैंड हैं। उसे लॉरेंस गैंग का सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर माना जाता है।

Advertisement Space

Leave a Comment