DIG भुल्लर के केस में अदालत ने यह सुनाया बड़ा फैसला


Aryan Academy AD

 चंडीगढ़: रिश्वत मामले में गिरफ्तार निलबिंत डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को शुक्रवार को सीबीआई की  विशेष अदालत में बुड़ैल जेल से वीडियो कांफ्रैंस के जरिए पेश किया गया। अदालत ने भुल्लर की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी। सीबीआई ने इस समय उनकी पुलिस रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 नवंबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

बता दें सीबीआई ने 16 अक्तूबर को एचएस भुल्लर को रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथों गिरफ्तार किया था तथा अपनी प्रारंभिक रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।  गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाकर सीबीआई ने 7 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपए नकद, लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 26 महंगी ब्रांडेड घड़ियां बरामद की थीं।

Advertisement Space

भुल्लर के कथित बिचौलिये कृष्णु को भी हिरासत में लिया गया था, जो फिलहाल सीबीआई रिमांड पर है।

Advertisement Space

Leave a Comment