
मुबंईः अगले साल होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में की गई। टीम की घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजित सैइकिया ने की ।
सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान और अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया है। इस पर अजित अगरकर ने कहा कि जब केवल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाना हो, तो कुछ कठिन फैसले लेने पड़ते हैं । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में, अक्षर पटेल उप-कप्ता
न के तौर पर, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन को शामिल किया गया है।