तरनतारन के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत


Aryan Academy AD

तरनतारन:अमेरिका में रहने वाले तरनतारन के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान दीपकरण सिंह (25) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव खालड़ा के रूप में हुई है। दीपकरण सिंह पिछले करीब डेढ़ साल से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि गत दिवस वह काम से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद दीपकरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे को खोने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment