
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में 2 पिटबुल डॉग्स के हमले से 7 साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है बच्चा अपने छोटे भाई के साथ बाजार के रास्ते अपने चाचा के घर लस्सी लेने जा रहा था। तभी अचानक से पड़ोसियों के पालतू कुत्ते उसके पीछे पड़ गए।
बच्चा काफी दूर तक बचने को भागा, लेकिन कुत्तों ने उसके पेट पर हमला कर दिया। पड़ोस के ही एक युवक ने घायल बच्चे को कुत्तों से बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Advertisement Space
कुत्तों के काटने से बच्चे के पेट पर गहरे जख्म हुए हैं। उसके पेट पर काफी नोचने के निशान पड़ गए है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुत्तों के मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space