आतंकी रिंदा के सहयोगी ‘पिंडी’ को UAE से लाया गया भारत,कई जघन्य अपराधों में था शामिल


Aryan Academy AD

 पंजाब : केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से पंजाब पुलिस बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कुख्यात आतंकी परविंदर सिंह उर्फ ‘पिंडी’ को भारत लेकर आई है। पिंडी विदेश में बैठे आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा और हैप्पी पशिया का करीबी सहयोगी है । वह बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम, जबरन वसूली सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

Advertisement Space

बटाला पुलिस के रेड कॉर्नर नोटिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक 4 सदस्यीय टीम 24 सितम्बर को संयुक्त अरब अमीरात गई थी। वहां से विदेश मंत्रालय के सहयोग से आरोपी का सफल प्रत्यर्पण करवाया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment