बस ड्राइवर की होशियारी ने बचाई यात्रियों की जान,आगरा से अमृतसर जा रही थी Bus


Aryan Academy AD

मोहाली: आगरा से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में आग लग गई। उस समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस उत्तर प्रदेश के आगरा से अमृतसर जा रही थी।

डेराबस्सी के पास सिंघपुरा पुल के नजदीक बस पहुंची तो इंजन से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बिना कोई दहशत फैलाए बस को फ्लाईओवर के किनारे रोक दिया।

Advertisement Space

इसके बाद उसने तुरंत सभी यात्रियों को उनके सामान सहित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की प्राथमिक जांच में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment