स्कूल में खामियां पाए जाने पर शिक्षा मंत्री ने प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर को किया निलंबित


Aryan Academy AD

लुधियानाः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिक्षा मंत्री ने उक्त कदम लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित इंदिरा कॉलोनी सरकारी प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को गंभीरता से लेते हुए उठाया।

Advertisement Space

बता दें मंत्री बैंस ने बिना पूर्व सूचना के स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई संबंधी सवाल पूछे तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। अधिकतर छात्र साधारण पंजाबी पाठ तक ठीक से नहीं पढ़ पाए। बच्चों की बुनियादी शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर पाए जाने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement Space

Leave a Comment