
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है। पंजाब के अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला , जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला,मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला शामिल हैं। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट्स का उपयोग करने की सलाह दी है।
इसके अलावा पंजाब के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।