
चंडीगढ़ः पंजाब में तेजी से बदलते मौसम के मिजाज के बीच मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से चल रही सूखी और बर्फीली हवाएं पंजाब के मौसम को और ठंडा कर रही हैं।
इसकी वजह से कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है।
Advertisement Space
इससे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम हो गया है। मौसम विभाग ने जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Space