रात 11 बजे लाल हो जाएगा चंद्रमा,  जानें कितने मिनट रहेगा ब्लड मून


Aryan Academy AD

आज यानि रविवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है।  यह चंद्रग्रहण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वैसे तो चंद्रग्रहण रात 9 बज कर 58 मिनट पर शुरू हो जाएगा मगर आज रात भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा  और 82 मिनट तक चंद्रमा का रंग बदलता रहेगा 12 बजकर 22 मिनट तक चंद्रमा लाल और नारंगी रंग का दिखाई देगा । लाल रंग का चंद्रमा दिखाई देने के कारण इसे ब्लड मून कहा जाता है।

बता दें इस बार भादप्रद पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा। खगोलविद बताते हैं कि जब चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है तो ऐसे में सूर्य की सीधी रोशनी उस तक नहीं पहुंचती। पृथ्वी का वातावरण सूर्य की रोशनी को फिल्टर कर लाल रंग की किरणें चांद तक पहुंचाता है।

यही वजह है कि ग्रहण के समय चांद लालिमा लिए हुए दिखता है। इस बार चांद अपने पेरिजी के करीब होगा यानी पृथ्वी के सबसे पास। इसलिए यह सामान्य दिनों से थोड़ा बड़ा और ज्यादा चमकीला भी नजर आएगा।

Advertisement Space

यह भी बता दें कि वैज्ञानिकों को मुताबिक ब्लड मून को नंगी आंख से देखा जा सकता है।

दुनिया भर में यह समय अलग-अलग है।

लंदन में शाम 7:30 से 7:52,  पेरिस/केप टाउन:  7:30–8:52 बजे, इस्तांबुल/काहिरा/नैरोबी: 8:30–9:52 बजे , तेहरान: 9:00–10:22 बजे, बैंकॉक: 12:30–1:52 बजे, बीजिंग/हांगकांग/पर्थ: 1:30–2:52 बजे, टोक्यो: 2:30–3:52 बजे, सिडनी: 3:30–4:52 बजे तक 1

Advertisement Space

Leave a Comment