बिहार की जनता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा दिलायाः PM Modi


Aryan Academy AD

बिहारः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों में बिहार की जनता, युवा, महिलाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा झलकता दिखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम तो जनता के सेवक हैं और जनता जनार्दन का दिल जीत लिया है। बिहार के लोगों ने विकसित बिहार, समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। 2010 के बाद एनडीए को इतना बड़ा जनादेश कभी नहीं मिला। वह बिहार की महान जनता को नमन करता हूँ ।

Advertisement Space

पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक नया ‘MY फॉर्मूला’ पेश किया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने चुनाव में ‘MY’ का मतलब Muslim–Yadav समझकर तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन बिहार की जनता ने उसे नकार दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment