
लुधियाना: लुधियाना में हवालाती पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी निर्मल नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद हवालाती मनदीप का मेडिकल करवाने के लिए उसको सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था।
Advertisement Space
इसी बीच उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसका काफी पीछा भी किया लेकिन वह गलियों से होता हुआ भाग गया। पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement Space