रोडवेज की बस रेलिंग तोड़ते हुए गंगा पुल पर लटक गई


Aryan Academy AD

रामपुर से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज की बस बेकाबू होकर बृजघाट में डिवाइडर पर चढ़कर रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा पुल पर लटक गई। हादसा इतना भयानक था कि पुल पर लटकी बस देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए।

सूचना मिलते ही हापुड़ जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना शनिवार करीब 5.30 बजे की है। पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। बस में 16 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस को क्रेन की मदद से कुछ घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया।

Advertisement Space

इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

 

Advertisement Space

Leave a Comment