भारत के साथ PAK के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस बरकार, प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जल्द फैसला लेगी पीसीबी


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द अंतिम फैसला ले सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर मंज़ूरी लेने की तैयारी में है।

 इस मुलाकात के बाद अगले 24 घंटों के भीतर पीसीबी अपना अंतिम रुख स्पष्ट कर सकता है। इससे पहले शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आईसीसी अधिकारियों के साथ पीसीबी की एक अहम बैठक हुई, जो पांच घंटे से अधिक चली। बैठक में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी, आईसीसी डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 2 फरवरी को पीसीबी द्वारा भारत के खिलाफ मैच के संभावित बहिष्कार की घोषणा के बाद स्थिति और जटिल हो गई थी। इसके चलते आईसीसी और पीसीबी के बीच आपात बातचीत का दौर शुरू हुआ।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment