
जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी में भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी गई थी। पर काफी इंतजार के बाद नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी यात्रा पुनः शुरू हो गई है।
बात दें कि अर्धकुंवारी इलाके में भूस्खलन के कारण 34 तीर्थयात्रियों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। इसके चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा मार्ग को सुरक्षा कारणों से तत्काल बंद कर दिया गया। तब से संबंधित विभागों ने लगातार मार्ग की मुरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य में जुटे रहे।
भूस्खलन के लगभग 22 दिनों तक यात्रा बंद थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बुधवार, 17 सितंबर 2025 से यात्रा मार्ग को फिर से खोलने की घोषणा की। बोर्ड ने भक्तों से आग्रह किया है कि वे यात्रा के संबंध में आधिकारिक जानकारी और अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता के दर्शन का सौभाग्य पाने के लिए देश-विदेश से भक्त कटरा पहुंच रहे हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-शांति और मनोबल भी बढ़ाती है।