
जी हां, चोर रातो-रात लोहे का एक पुल ही चुराकर ले गए, वह भी 60-70 फीट लंबा और करीब 10 टन वजनी। घटना छतीसगढ़ के कोरबा शहर की है।
यह पुल एक नदी पर करीब चार दशक पहले का बना हुआ था। चोरों ने गैस कटर की मदद से रातो-रात पुल को काट कर चुराया और आगे कबाड़ में बेच भी दिया। सुबह जब पुल चोरी होने की खबर फैली तो पुलिस के हाथ-पांच फूल गए।
इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच चल रही है। फिलहाल इस मामले में सामने आया है कि चोर एक दर्जन से अधिक होने की बात सामने आ रही है। चोरी में शामिल अधिकतर आरोपी कबाड़ के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रह है कि पुलिस ने करीब 7 टन लोहा बरामद कर लिया है और साथ में जिस वाहन का इस्तेमाल चोरी किए पुल का लोहा ले जाने के लिए किया गया, बरामद कर लिया गया है।
Advertisement Space