
ईरान से जंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों को लेकर अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को अमेरिका में ‘नो किंग्स’ रैलियों का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने प्रदर्शन किया। लाखों लोगों ने सड़क पर उतर कर ट्रम्प के कड़े इमिग्रेशन नियमों, महंगाई और ईरान पर हमले के खिलाफ अपना एतराज दर्ज करवाया।
Advertisement Space
यह नो किंग्स प्रोटेस्ट का तीसरा दौर है। लोगों ने ट्रम्प को पद से हटाए जाने की भी मांग की। इससे पहले जून 2025 और अक्तूबर 2025 को भी ऐसे ही प्रदर्शन हो चुके हैं।
बता दें कि ईरान के साथ इजरायल और अमरीका की जंग का असर दूसरे देशों सहित अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है और तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। ट्रम्प के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बड़े नेताओं सहित अदाकारों, सीनेटरों ने भी भाग लिया।
Advertisement Space
