Gen-Z आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा , परिवार को मिलेगी 10-10 लाख की वित्तीय सहायता


Aryan Academy AD

 नेपालः सुशीला कार्की ने रविवार को औपचारिक तौर पर नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप से पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने Gen-Z आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा देते हुए उनके परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

Advertisement Space

भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के फैसले के विरोध में हुए आंदोलन के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी। कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान की।

Advertisement Space

Leave a Comment