
कोलकाता: कोलकाता से शिलांग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी का नोट मिलने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E3074 को सुबह 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए रवाना होना था।
बोर्डिंग के दौरान विमान के क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में धमकी भरा नोट मिला,जिसमें विमान में बम होने के बारे में लिखा था।
क्रू मेंबर्स ने एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत इसके सूचना दी। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। फिलहाल विमान की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Advertisement Space
Advertisement Space