लुधियाना में स्कूलों-ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना के 3 स्कूलों को ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी स्कूल प्रबंधन को ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में लिखा- स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा। एहतियात के तौर पर तुरंत स्कूल परिसरों को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित करने पर पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से तलाशी ले रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement Space

पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। तकनीकी टीम ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किसने भेजी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment