
चंडीगढ़:मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
राज्य के 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी-तूफान और 30 – 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाके शामिल हैं।
पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तापमान में 24 घंटों के भीतर 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड एक बार फिर जनवरी जैसी महसूस होने लगी है। यह तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space