चन्नी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जताई नाराजगी,कहा अंतरिक मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः सांसद चरणजीत चन्नी के वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब इकाई के नेताओं को चेतावनी दी कि अंतरिक मुद्दों पर सार्वजनिक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर हुई आयोजित बैठक में खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के  पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग  कईअन्य नेता शामिल थे।

बता दें चन्नी की वायरल वीडियो से कांग्रेस की आंतरिक कलह खुलकर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में चन्नी को पार्टी में दलितों के प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए सुना जा सकता है।  इस पर चन्नी का कहना है कि उन्होंने किसी विशेष जाति या समुदाय के खिलाफ कोई बात नहीं की थी।   वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने चन्नी के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें ऐसी टिप्पणियां न करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Space

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने आज बहुत स्पष्ट निर्देश दिया है कि आंतरिक मुद्दों पर मीडिया या सोशल मीडिया में कोई सार्वजनिक बयानबाजी नहीं की जाएगी, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक कहा कि नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment