हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस चढ़ने की जल्दबाजी में छात्राएं नीचे गिरी, 6 घायल


Aryan Academy AD

हरियाणाः हरियाणा में दर्दनाक हादसे में 6 छात्राएं घायल हो गई । जानकारी के अनुसार यमुनानगर जिले के प्रतापनगर में स्कूल और कॉलेज की छात्राएं बस में चढ़ने की जल्दबाजी में नीचे गिर गईं, जिसके बाद रोडवेज बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में 6 छात्राएं घायल हुईं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है काफी संख्या में स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब से दिल्ली जाने वाली बस वहां पहुंची। बस अभी तक पूरी तरह रूकी नहीं थी कि इसी दौरान धक्का लगने से कई छात्राएं नीचे गिर पड़ीं ।

Advertisement Space

बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। घायल छात्राओं में आरती (कुटीपुर), अर्चिता (प्रतापनगर), मुस्कान (टिब्बी), संजना (बहादुरपुर), अंजलि और अमनदीप (प्रतापनगर) शामिल हैं। सभी को पहले प्रतापनगर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment